अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले के आरोपी क्रिश्चियन मिशेल के वकील के तौर पर पेश हुए अलजो जोसेफ को युवा कांग्रेस ने तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
यूएई से प्रत्यर्पण के बाद भारत लाए गए मिशेल के वकील के तौर पर पेश हुए जोसेफ भारतीय युवा कांग्रेस के विधि विभाग के प्रभारी की भूमिका में थे।
अगस्ता वेस्टलैंड में सरकार का झूठा प्रचार – Congress
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव एवं युवा कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने कहा कि जोसेफ अपनी निजी हैसियत से वकील के तौर पर पेश हुए थे और उन्हें तत्काल प्रभाव से पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से मुक्त और निष्कासित किया जाता है।
मिशेल को इस मामले में संयुक्त अरब अमीरात से प्रत्यर्पित करके मंगलवार देर रात भारत लाया गया। गौरतलब है कि अगस्ता वेस्टलैंड को ठेका दिलाने और भारतीय अधिकारियों को गैरकानूनी कमीशन या रिश्वत का भुगतान करने के लिए बिचौलिए के तौर पर मिशेल की संलिप्तता 2012 में सामने आई थी।


Download Android App
Download iOS App




