देश के कई राज्यों में शनिवार को न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। राजस्थान के बीकानेर में 0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। इस बीच, मौसम विभाग अनुसार, शीत लहर की चपेट में आने वाले कई राज्यों में शानिवार को तापमान इस मौसम के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है।
आईएमडी ने शनिवार को कई शहरों का न्यूनतम तापमान बताते हुए एक सूची जारी की है, जिसमें राजस्थान के बीकानेर में शून्य डिग्री और चूरू में न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली के रिज में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस और मध्य प्रदेश के नौगांव में तपमान 0.5 डिग्री दर्ज किया गया है। खजुराहो में 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं यूपी के बरेली में 2.9 डिग्री सेल्सियस और हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस नारनौल सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के भिवानी में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री, करनाल में 4.8 डिग्री और रोहतक में 6.2 डिग्री रहा और अंबाला में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान अगले कुछ दिन तक 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही बना रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 17-20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।


Download Android App
Download iOS App



