विश्व के अन्य देशों की तरह भारत भी कोरोना वायरस के प्रकोप को झेल रहा है। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 896 और मामले सामने आए हैं जबकि 37 लोगों की मौत हुई है।
देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या अब 6412 हो गई है जबकि अब तक 206 लोग देश में इससे अपनी जान गंवा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि चिकित्साकर्मियों के खिलाफ दुर्व्यवहार से उनका मनोबलकम होगा और “हमें उनके साथ खड़े होने की जरूरत है।” अधिकारी ने यह भी कहा कि मीडिया में कुछ ऐसी खबरें कि रेलवे ने लॉकडाउन के बाद यात्रियों के सफर के लिये कुछ दिशानिर्देश जारी किये हैं।
सोनिया गांधी ने कहा – कोरोना के खिलाफ इस लडा़ई में हम अपनी भूमिका निभाने के लिए हैं तैयार
उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह गलत और सिर्फ कयासबाजी है। लव अग्रवाल ने कहा, “देश में 146 सरकारी लैबोरेट्रीज काम रही हैं और 67 निजी लैबोरेट्रीज को भी कोविड-19 की जांच के लिए मंजूरी दी गई है।” उन्होंने कहा, “देश में अब तक कम्युनिटी एक्सपेंशन का मामला सामने नहीं आया है लेकिन हमें सतर्क रहना होगा और इस बात का पालन करना होगा कि क्या करना है और क्या नहीं।
उन्होंने कहा कि कल 16002 लोगों की जांच की गई और सिर्फ 0.2 प्रतिशत मामलों में ही संक्रमण की पुष्टि हुई।” बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राज्य मुख्यमंत्रियों के साथ लॉकडाउन को लेकर चर्चा करने वाले है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बैठक में लॉकडाउन बढ़ाए जाने संबंधी फैसला आ सकता है। देश में कोरोना वायरस की रोकथाम के मद्देनजर केंद्र सरकार द्वारा 24 मार्च से 21 दिनों का राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन घोषित किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



