एक आधिकारिक बयान के अनुसार, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत कामगारों और श्रमिकों को भीषण गर्मी तथा लू के प्रभाव से बचाने के लिए तैयारी और प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए कहा है।” केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे कामगारों को भीषण गर्मी और लू से बचाने के लिए कदम उठाने के लिए कहा है।

उद्योगों को जरूरी निर्देश जारी करने की आवश्यकता
केंद्रीय श्रम सचिव आरती अहूजा ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों और प्रशासकों को पत्र लिखकर उन्हें अत्यधिक गर्म मौसम के प्रतिकूल प्रभावों को कम करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए नियोक्ताओं निर्माण कंपनियों उद्योगों को जरूरी निर्देश जारी करने की आवश्यकता बतायी।
उचित व्यवस्था होने की बात कही गई है
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है कि तापमान सामान्य से ज्यादा है। श्रम सचिव के पत्र में ऐसे कई कदम बताए गए हैं, जिनमें कामगारों के लिए कार्यालय का समय बदलने और कार्यस्थलों पर पेयजल की उचित व्यवस्था होने की बात कही गई है।


Download Android App
Download iOS App



