रक्षाबंधन पर इस बार मोदी सरकार ने जनता को बड़ा तोहफा देकर खुश कर दिया है। काफी दिनों से महंगाई बढ़ती जा रही है और साथ ही साथ सिलेंडर के दाम लेकिन, अब ओनम और रक्षा बंधन के पर्व पर 200 रुपये सिलेंडर के दाम कम किए जाने का फैसला लिया गया है। ये सभी लोगों के लिए है। देखा जाए तो बहनों के लिए बहुत बड़ी सौगात है।
रक्षाबंधन पर सरकार ने दिया बड़ा तोहफा
इतना ही नहीं अनुराग ठाकुर ने बताया कि ये सिर्फ घेरलू उपभोक्ताओं के लिए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार यानि कि 29 अगस्त को केंद्रीय मंत्रिमंडल को बैठक हुई। मीटिंग के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने चंद्रयान-3 का जिक्र करते हुए बताया कि कैबिनेट ने वैज्ञानिकों की ऐताहासिक उपलब्धि की सराहना की है। आपको बता दें उन्होंने घोषणा की कि हर साल 23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे बनाया जाएगा। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि चंद्रयान-3 की सफलता में महिला वैज्ञानिकों का बड़ा महत्व है. इसके लिए हमें गर्व है. उन्होंने आगे कहा कि भारत ने चंद्रयान-3 की सफलता से विश्व में एक अलग पहचान बनाई है. आज पूरा देश चंद्रयान की सफलता का जश्न मन रहा है। चंद्रयान की सफलता केवल भारत की अंतरिक्ष अभियान से जुड़े लोगों की उपलब्धि नहीं है, यह पूरे भारत की उपलब्धि है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि पानी की समस्या को दूर करने के लिए 13 करोड़ घरों में नल से जल की सुविधा दी गई। देखा जाए तो देशभर में महंगाई असं छू रही है यहां तक कि आम लोग जरुरी वस्तुएं भी खरीद नहीं पा रहे थे परन्तु, कहा जा रहा है कि पहाड़ी इलाकों में बाढ़ की स्तिथि जैसे ही सामान्य होगी फिर से सब्जियों के दाम में काफी अंतर देखने को मील सकेगा लेकिन, सरकार ने जनता की परेशानियों को कम करना अभी से ही शुरू कर दिया है।