चीन के खिलाफ मोदी सरकार की है DDLJ नीति, जयशंकर के बयान पर जयराम रमेश का पलटवार

Summary :

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि 1962 की जंग में भारत ने अपने क्षेत्र की रक्षा के लिए चीन के साथ युद्ध लड़ा, लेकिन आज भारत चीनी आक्रामकता को स्वीकार करता जा रहा है

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज समापन हो गया। इसी बीच कांग्रेस के सीनियर नेता जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। जयराम रमेश ने कहा है कि चीन के खिलाफ मोदी सरकार की हमेशा DDLJ रणनीति जैसी है। उन्होंने इस दौरान DDLJ का मतलब भी समझाया। उन्होंने कहा कि चीनी घुसपैठ पर मोदी सरकार ‘DDLJ’ यानी कि Deny (इनकार करो), Distract (ध्यान भटकाओ), Lie (झूठ बोलो), Justify (उचित ठहराओ) की नीति अपना रही है।
जयराम रमेश ने जारी किया पत्र
जयराम रमेश ने एक पत्र जारी करते हुए कहा कि मोदी सरकार हमेशा चीनी घुसपैठ को छिपाने की कोशिश करती है। उन्होंने दावा किया कि मई 2020 में अब तक लद्दाख में भारत ने 65 में से 26 चौकियों से अपना नियंत्रण खो दिया। उन्होंने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर की ओर से चीनी घुसपैठ पर दिए गए बयान को ध्यान भटकाने का प्रयास करार दिया । बता दें कि हाल ही में विदेश मंत्री जयशंकर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि भारतीय जमीन पर कब्जे की कोशिश 1962 में हुई थी, लेकिन विपक्ष में मौजूद कांग्रेस इस तथ्य को छिपाती है। कांग्रेस ये जताती है कि ये सब कुछ हाल ही में हुआ हो।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि 1962 की जंग में भारत ने अपने क्षेत्र की रक्षा के लिए चीन के साथ युद्ध लड़ा, लेकिन आज भारत चीनी आक्रामकता को स्वीकार करता जा रहा है, पिछले कुछ सालों में भारत ने कई क्षेत्रों से अपना नियंत्रण खो दिया। 

Desk Team