कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा अपने बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करने के आरोप का सरकार ने स्वत: संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक, सरकार की तरफ से इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने प्रियंका गांधी द्वारा उनके बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करने के लगाए गए आरोप का स्वत: संज्ञान लेते हुए इंस्टाग्राम से संपर्क किया था।
केंद्र ने किया इंस्टाग्राम से सवाल
इंस्टाग्राम ने मंत्रालय को इस तरह के आरोप को गलत बताते हुए जानकारी दी है कि अभी तक गांधी परिवार की तरफ से या किसी की तरफ से इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। सूत्रों के मुताबिक, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कंप्यूटर इमरजेंसी रेस्पांस टीम को इस मामले की जांच करने को कहा है।
प्रियंका और उनके बच्चों से भी हो सकती है बात
बताया जा रहा है जांच के प्रोटोकॉल के तहत यह टीम प्रियंका गांधी और उनके बच्चों से भी बात कर सकती है।आपको बता दें कि फोन टैपिंग पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि उनके बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट तक हैक किए गए हैं।


Download Android App
Download iOS App



