UK : हरिद्वार पंचायत चुनाव में भाजपा बड़ी जीत की ओर

Summary :

भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में तीन स्तरीय पंचायत चुनाव में बृहस्पतिवार को बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। पार्टी जिला पंचायत बोर्ड की 44 में से पांच सीट जीत चुकी है और 15 सीट पर आगे चल रही है।

अब तक घोषित हुए आठ सीटों के परिणामों के मुताबिक, भाजपा ने पांच, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने दो तथा कांग्रेस ने एक सीट जीती है।
मतगणना अब भी जारी है लेकिन भाजपा जिला पंचायत में सबसे बड़ी पार्टी के रूप उभर सकती है। उसके कुल 20 सीट जीतने की संभावना है।
ब्लॉक और ग्राम पंचायत की 70 फीसदी सीट पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। कुल 316 ग्राम प्रधान सीट में से 282 सीट के नतीजे घोषित किए गए हैं। इनमें से ज्यादातर सीट भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने जीती हैं।
भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने छह ब्लॉक पंचायतों में भी अधिकतर सीट जीती हैं।
हरिद्वार के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने पंचायत चुनाव में भाजपा के अच्छे प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त की है।

Shera Rajput

PM मोदी को दिल्ली मेट्रो की भूमिगत सुरंग से 5जी सेवाओं का प्रदर्शन दिखाया जाएगा

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राजधानी के द्वारका सेक्टर 25 में दिल्ली मेट्रो के आगामी स्टेशन की एक भूमिगत सुरंग से 5जी सेवाओं के कामकाज का प्रदर्शन किया जाएगा। प्रधानमंत्री एक अक्टूबर को हाई-स्पीड मोबाइल इंटरनेट सुविधा की शुरुआत करेंगे। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

प्रधानमंत्री मोदी एक अक्टूबर को यहां प्रगति मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में देश में 5जी सेवाओं की शुरुआत करेंगे।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन द्वारका इलाके में बनने वाले इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (आईआईसीसी) तक एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन का विस्तार कर रहा है।
एक सूत्र ने कहा कि निर्माणाधीन आईआईसीसी परिसर में सुरंग के एक हिस्से को चुना गया है जहां प्रधानमंत्री को सुरंग के अंदर 5जी नेटवर्क का प्रदर्शन दिखाया जाएगा।
सुरंग के अंदर 5जी सेटअप में दूरसंचार उपकरण, कैमरा, ऑप्टिकल फाइबर केबल शामिल हैं। दिल्ली मेट्रो ने 5जी प्रदर्शन के लिए साजोसामान मुहैया कराया है।
 
Shera Rajput