प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस फैलने के बाद चीन के वुहान से भारतीय एवं मालदीव के नागरिकों को निकालने वाले एयर इंडिया के चालक दल एवं स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र लिखा है।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने बृहस्पतिवार को इस आशय की जानकारी दी ।
प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार, एयर इंडिया के चालक दल एवं स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों को यह प्रशस्ति पत्र नागर विमानन राज्य मंत्री द्वारा सौंपा जायेगा ।
गौरतलब है कि एयर इंडिया ने कोरोना वायरस के केंद्र रहे चीन के वुहान शहर में भारतीयों को निकालने के लिए आपातकालीन अभियान चलाया था और इसके लिए अपनी दो उड़ानें भेजी थीं ।
बयान में कहा गया है कि क्षेत्र में गंभीर स्थिति की जानकारी होने के बावजूद एयर इंडिया ने दो बी..747 विमान के साथ अपनी टीम और स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम 31 जनवरी और एक फरवरी को भेजी जो अगले दिन वापस लौटी।


Download Android App
Download iOS App



