भारत और यूनाइटेड किंगडम (यूके) सेना के बीच सैन्य अभ्यास अजेय वारियर 2020 का पांचवा संस्करण गुरूवार को ब्रिटेन सैलिसबरी मैदान में शुरू हो गया।
मध्य कमान के प्रवक्ता ने यहां बताया कि सैन्य अभ्यास का मकसद शहरी और अर्ध शहरी क्षेत्रों में आतंकवाद विरोधी और काउंटर आतंकवादी अभियानों में सैनिकों का प्रशिक्षण आयोजित करना है। अजेय वारियर को भारत और यूके के बीच लंबे समय तक रणनीतिक संबंधों के चमकदार उदाहरण के रूप में कहा जा सकता है।
उन्होने बताया कि सैन्य अभ्यास के हिस्से के रूप में काउंटर इंसर्जेंसी और काउंटर आतंकवादी अभियानों से संबंधित महत्वपूर्ण व्याख्यान,प्रदर्शन और अभ्यास आयोजित किए जाएंगे। दोनों सेनाएं ऐसी परिस्थितियों का सामना करने के लिए अपने बहुमूल्य अनुभवों को भी साझा करेंगीए जहां जरूरत पड़ने पर संयुक्त अभियान के लिए ड्रिल और प्रक्रियाओं को भी परिष्कृत करें।
प्रवक्ता ने बताया कि सैन्य अभ्यास का समापन 72 घंटों के संयुक्त अभ्यास के साथ होगा जो आतंकवादियों के खिलाफ काउंटर ऑपरेशन के दौरान संयुक्त ऑपरेशन पर ध्यान केंद्रित करेगा। दोनों लोकतांत्रिक देशों की सेनाओं को एक साथ प्रशिक्षित करने और एक दूसरे के समृद्ध परिचालन अनुभवों से एक साथ लाभ प्राप्त करने के लिए सैन्य अभ्यास एक महान कदम है।


Download Android App
Download iOS App


