Modisurname case: SC ने गुजरात सरकार और BJP नेता पूर्णेश मोदी को जारी किया नोटिस, 4 अगस्त को अगली सुनवाई

Summary :

मोदी सरनेम मामले को लेकर राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने गुजरात हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ याचिका दायर की है।

मोदी सरनेम मामले को लेकर राहुल गांधी  ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने गुजरात हाई कोर्ट  के आदेश के खिलाफ याचिका दायर की है। बता दें कि आज राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे इस मामले  में इसकी सुनवाई हुई, सुप्रीम कोर्ट ने मानहानि मामले गुजरात सरकार और पूर्णेश मोदी को नोटिस जारी किया, और 10  दिन में जवाब मांगा है, इस मामले की अगली सुनवाई 4 अगस्त को होगी।
गुजरात हाई कोर्ट ने राहुल की याचिका की थी खारिज
7 जुलाई को गुजरात हाई कोर्ट ने मानहानि मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने की उनकी पुनर्विचार याचिका को खारिज कर दिया था। गुजरात हाई कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के आदेश को सही ठहराया था। हाई कोर्ट ने कहा था कि ट्रायल कोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप करने की कोई जरूरत नहीं है।
जानिए मोदी सरनेम को लेकर  राहुल ने क्या की थी टिप्पणी
राहुल गांधी ने साल 2019 में लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरनेम को लेकर टिप्पणी की थी। कर्नाटक के कोलार में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने अपनी टिप्पणी में कहा था कि सारे चोरों के नाम मोदी कैसे है। इसके बाद उनके खिलाफ कई केस दर्ज किए गए। मकदमा दर्ज करने वाले शिकायतकर्ताओं का कहना था कि उन्होंने पूरे मोदी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाया है। यही बात ट्रायल कोर्ट और हाई कोर्ट ने भी सही माना है।
 
 

Desk Team