Money Laundering: सुकेश चंद्रशेखर को कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा- ‘जज पर टिप्पणी नहीं कर सकता आरोपी’

Summary :

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर को पटियाला हाउस कोर्ट ने खूब फटकार लगाई है। बता दें सुकेश ने जज पर पक्षपात का आरोप लगाया था।याचिका पर पटियाला हाउस कोर्ट ने कहा पीठासीन अधिकारी के खिलाफ टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जा सकती।

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर को पटियाला हाउस कोर्ट ने खूब फटकार लगाई है। बता दें सुकेश ने जज पर पक्षपात का आरोप लगाया था।याचिका पर पटियाला हाउस कोर्ट ने कहा पीठासीन अधिकारी के खिलाफ टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जा सकती। इसके साथ ही अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर की हिरासत 31 मार्च तक के लिए बढ़ा दी। 
Patiala House Court Denied To Hear Sukesh Chandrashekhar Plea As He Blamed  Judge Said Biased | Sukesh Chandrashekhar: सुकेश चंद्रशेखर को जज ने लगाई  फटकार, बोले- 'जब राहत दी तब कोर्ट अच्छा,
आपको बता दें कि कोर्ट ने फटकार लगाते हुए कहा जब आपको राहत मिलती है तब कोर्ट अच्छा है, जब राहत नहीं मिलती है तो कोर्ट बायस्ड है।कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा कि याचिका आधारहीन है। वो सुकेश की याचिका पर सुनवाई नहीं करेगा।आरोपी को जज पर टिप्पणी का अधिकार नहीं है। 
सुप्रीम कोर्ट ने बदला हाईकोर्ट का फैसला, गिरधारी सिंह नोहरा सिंह सभा को |  Supreme Court upheld High Court verdict - Dainik Bhaskar
दरअसल 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुकेश चंद्रशेखर ने याचिका दायर कर केस को दूसरे जज को ट्रांसफर करने की मांग की थी। सुकेश चंद्रशेखर ने याचिका में जज पर पक्षपात करने का आरोप लगाया था। पटियाला हाउस कोर्ट ने सुकेश चंद्रशेखर की इसी याचिका पर सुनवाई से इनकार किया है। पटियाला हाउस कोर्ट ने सुकेश द्वारा याचिका दाखिल करने पर नाराजगी जताई। 

Desk Team