Monsoon : समय से पहले पहुंचा मानसून हो सकती है भारी बारिश, जाने हाल

Summary :

देशभर में अब मानसून आ चुका है | अगर मौसम विभाग की मानें तो इस बार का मानसून समय से पहले ही पहुंच गया है | दक्षिण पश्चिम मानसून लगभग पूरे देश में समय से पहले आ गया है | पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों तक अगले 2 दिन में मानसून पहुंच

देशभर में अब मानसून आ चुका है | अगर मौसम विभाग की मानें तो इस बार का मानसून समय से पहले ही पहुंच गया है |  दक्षिण पश्चिम मानसून लगभग पूरे देश में समय से पहले आ गया है | पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों तक अगले 2 दिन में मानसून पहुंच जाएगा | इसी बीच अगर बात असम की कीजाए तो असम सहित भारत के अधिकतर हिस्सों में मंगलवार को मानसून सक्रिय रहा | भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 5 दिनों तक इसी तरह की स्थिति बने रहने का अनुमान जताया है | बता दें कि पहाड़ों पर बारिश जारी है, उत्तराखंड के साथ पर्वतीय जिलों में आज यानी बुधवार को भारी बारिश की संभावना जताई गई है |
मौसम विभाग ने क्या कहा?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मौसम विभाग ने बताया कि अगले 5 दिनों के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड में ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम और कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है | वहीं हिमाचल प्रदेश में 29 जून तक, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 29 जून से 1 जुलाई तक, 29 से 30 जून को पूर्वी राजस्थान में और 28 से 29 जून को उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत अधिक बारिश हो सकती है |
वहीं बात गुजरात की किजाए तो गुजरात में अगले पांच दिन कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक, दक्षिण पश्चिम मानसून उत्तरी अरब सागर के अधिकतर भागों, गुजरात के शेष हिस्सों में आगे बढ़ा है और यह पूरे गुजरात में पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने दक्षिण गुजरात के नवसारी, वलसाड जिलों और केंद्र शासित प्रदेश दमन और दादर नगर हवेली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिन के दौरान दक्षिण, उत्तर गुजरात और सौराष्ट्र के जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
जहां एक तरफ देश में अधिक बारिश हो रही है | वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि केरल में अभी तक मानसून के दौरान सामान्य से कम बारिश हुई है | दक्षिण-पश्चिम मानसून अपने सामान्य समय एक जून के मुकाबले एक सप्ताह की देरी से आठ जून को इस बार केरल पहुंचा। दक्षिण-पश्चिम मानसून के कारण इस अवधि में केरल में होने वाली सामान्य बारिश के मुकाबले इस साल 65 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। हालांकि, केरल में स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय का कहना है कि दक्षिण-पश्चिमी हवा तेज हो रही है और आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।

Desk Team