Jasmin Bhasin का नहीं रहा टीवी इंडस्ट्री में आसान सफर, जानिए एक्ट्रेस की जिंदगी से जुड़े अनसुने किस्से

Summary :

आज जैस्मिन का बर्थडे है आज हम आपको जैस्मिन की ज़िन्दगी से जुड़े अनसुने किस्सों के बारे में रूबरू करा रहे हैं…बता दे जैस्मिन सिख परिवार से तालुख रखती है। एक्ट्रेस ने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख कई एड्स में काम किया है।

कभी  ‘दिल से दिल तक’ का सफर किया तो कभी  ‘नागिन’ बनकर फैंस का दिल जीत लिया। ये कोई और नहीं बल्कि टीवी इंडस्ट्री की बेहतरीन एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन है।  28 जून 1990को जन्मी जैस्मिन आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है।लेकिन जैस्मिन की ज़िन्दगी में एक पल ऐसा था जब उन्होंने अपनई ज़िन्दगी की मुश्किलों से परेशां हो कर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। 
बता दे, आज जैस्मिन का बर्थडे है आज हम आपको जैस्मिन की ज़िन्दगी से जुड़े अनसुने किस्सों के बारे में रूबरू करा रहे हैं…बता दे जैस्मिन सिख परिवार से तालुख रखती है। एक्ट्रेस ने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख कई एड्स में काम किया है। साथ ही अपने करियर की शरुआत तमिल फिल्म ‘वानम’ से की थी। इसके बाद वह दक्षिण भारत की करोड़पति, वेता, लेडीज एंड जेंटलमैन, जिल जुंग जक समेत कई फिल्मों में नजर आईं।
इसके बाद एक्ट्रेस ने टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा और साल 2015 में वो घर-घर फेमस हो गई। टीवी सीरियल ‘टशन-ए-इश्क’ से जैस्मिन ने अपने करियर की शरुवात की थी। इस किरदार के लिए उन्हें  डेब्यू फीमेल का अवॉर्ड भी मिला। जिसके बाद साल 2017 में वो शो ‘दिल से दिल तक’ में आई और अपने करियर की बुलंदियों को छुआ। इसके बाद 2019 में सीरियल ‘दिल तो हैप्पी है जी’ ने उनकी शोहरत में चार चांद लगा दिए।
बेशक एक्ट्रेस अब टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुकी है लेकिन उनका सफर इतना आसान नहीं था, एक्ट्रेस की ज़िन्दगी में एक दौर ऐसा भी था जब उन्होंने सबसे खौफनाक कदम उठाने की कोशिश की थी। इसका जिक्र उन्होंने खतरों के खिलाडी के सीजन 9 में किया था। उन्होंने बताया कि रिजेक्शन से तंग आकर उन्होंने ये कदम उठाया और इसको अब वो अपने जीवन की सबसे बड़ी गलती मानती है। 
  

Desk Team