कल से शुरू हो रहा संसद का मानसून सत्र, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुलाई BAC की बैठक

Summary :

20 जुलाई से शुरू होने जा रहे संसद के मानसून सत्र के एजेंडे पर चर्चा करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज यानि बुधवार (19 जुलाई) को सदन की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (BAC) की बैठक बुलाई है।

20 जुलाई से शुरू होने जा रहे संसद के मानसून सत्र के एजेंडे पर चर्चा करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज यानि बुधवार (19 जुलाई) को सदन की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (BAC) की बैठक बुलाई है। बैठक में लोकसभा की बीएसी में शामिल सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को बुलाया गया है। लोकसभा अध्यक्ष BAC की बैठक में सत्र के एजेंडे पर चर्चा करने के साथ ही सदन के सुचारू संचालन के लिए राजनीतिक दलों से सहयोग करने की अपील भी करेंगे।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा बुलाई गई बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में भाजपा एवं सरकार की तरफ से केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी के साथ ही कई अन्य मंत्री और सांसद मौजूद रह सकते हैं तो वहीं विपक्षी दलों की तरफ से कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, जेडीयू और डीएमके सहित कई अन्य दलों के लोक सभा में नेता भी मौजूद रहेंगे। आपको बता दें कि, संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होने जा रहा है और यह 11 अगस्त तक चलेगा।

Desk Team