कोविड-19 टीके के प्रमाण पत्र को परस्पर मान्यता देने को लेकर 30 से ज्यादा देशों ने भारत के साथ सहमति प्रकट की है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, नेपाल, बेलारूस, लेबनान, आर्मीनिया, यूक्रेन, बेल्जियम, हंगरी और सर्बिया समेत अन्य देश भारत के साथ परस्पर मान्यता देने पर राजी हुए हैं।
सूत्रों ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्स्वाना, चीन और ब्रिटेन समेत कुछ यूरोपीय देश उन देशों में शामिल हैं जहां के यात्रियों को भारत आने पर अतिरिक्त नियमों का पालन करना पड़ता है। इसमें आगमन के बाद जांच करवाना शामिल है।


Download Android App
Download iOS App



