वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए देश में राष्ट्रीय स्तर लोगों का टीकाकरण अभियान जारी है। केंद्र सरकार की ओर से अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोरोना वैक्सीन की 41.69 करोड़ से अधिक डोज़ दी जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।
मंत्रालय द्वारा जारी अपडेट के अनुसार वैक्सीन की 18,16,140 और डोज़ की आपूर्ति की जा रही है। जानकारी के मुताबिक सभी स्रोतों के माध्यम से अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 41,69,24,550 डोज़ प्रदान की जा चुकी हैं और आगे 18,16,140 डोज़ की आपूर्ति करने की प्रक्रिया चल रही है।
तीसरी लहर को लेकर सरकार ने चेताया, कहा- कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में अगले 100-125 दिन महत्वपूर्ण
शनिवार सुबह आठ बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, बर्बाद हो चुकी डोज़ समेत कुल 38,94,87,442 डोज़ की खपत हुई है। मंत्रालय ने कहा कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों तथा निजी अस्पतालों के पास अब भी 2,74,37,108 डोज़ उपलब्ध हैं। देश में कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम का नया चरण 21 जून को शुरू हुआ था और इसके तहत केंद्र सरकार की ओर से सभी वयस्कों का निशुल्क टीकाकरण किया जा रहा है।
इससे पहले 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए ही वैक्सीन मुफ्त थी। मंत्रालय ने कहा कि देशव्यापी टीकाकरण अभियान के नए चरण में केंद्र सरकार देश में टीका निर्माताओं द्वारा तैयार किए जा रहे 75 प्रतिशत वैक्सीन की खरीद कर राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को इनकी निशुल्क आपूर्ति कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



