भारत-ब्रिटेन एफटीए को ध्यान में रखते हुए एक अंतरिम व्यापार समझौते की ओर बढ़ रहे : पीयूष गोयल

Summary :

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इस बात की पुष्टि की है कि भारत और ब्रिटेन एक व्यापक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को ध्यान में रखते हुए एक अंतरिम व्यापार समझौते की ओर बढ़ रहे हैं।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इस बात की पुष्टि की है कि भारत और ब्रिटेन एक व्यापक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को ध्यान में रखते हुए एक अंतरिम व्यापार समझौते की ओर बढ़ रहे हैं।सोमवार को अपनी ब्रिटिश समकक्ष लिज ट्रूस के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए की गयी बैठक के तुरंत बाद गोयल ने ट्विटर पर लिखा कि उनकी चर्चा “उत्पादक” थी और वह भारत-ब्रिटेन व्यापार संबंधों में आ रही और मजबूती को दर्शाती है।

गोयल ने कहा, “भारत-ब्रिटेन व्यापार साझेदारी को आगे बढ़ाने पर ब्रिटेन की अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मंत्री लिज ट्रूस के साथ सकारात्मक चर्चा हुई।”उन्होंने कहा, “भारत और ब्रिटेन एक व्यापक एफटीए से पहले एक अंतरिम व्यापार समझौते की ओर बढ़ रहे हैं।”

Desk Team