MP Election Result : मध्यप्रदेश में 3 दिसंबर को राज्य में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Election) के नतीजों की घोषणा की जाएगी। इसी के साथ ये साफ़ हो जाएगा की राज्य में किस की सरकार बनने जा रही है। इस सब के चलते ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राज्य में बीजेपी की जीत को लेकर बड़ा दावा किया है। सिंधिया ने कहा कि राज्य में फिर से बीजेपी की सरकार बनेगी बस 24 घंटे का इंतजार करिए। वहीँ जे.पी. नड्डा की तारीफ करते हुए सिंधिया ने कहा कि चुनाव के लिए उन्होंने पूरी ऊर्जा के साथ तयारी की थी।
- 3 दिसंबर को सामने आएंगे मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव के नतीजे
- राज्य में फिर से बनेगी बीजेपी की सरकार
- ज्योतिरादित्य सिंधिया की जे.पी. नड्डा की तारीफ
#WATCH ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, “हमें पूरा विश्वास है कि कल की मतगणना में भाजपा मध्य प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। 24 घंटे इंतजार करें, नतीजे हमारे सामने होंगे…” pic.twitter.com/XAaNzhhhGd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 2, 2023
नरोत्तम मिश्रा ने कहा बीजेपी जीतेगी 165 सीटें
बता दें मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का दावा है कि बीजेपी मध्यप्रदेश में पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाने वाली है। नरोत्तम मिश्रा ने दावा किया है कि बीजेपी को 165 से ज्यादा सीटें मिलने वाली है। वहीं सूत्रों के मुताबिक मध्यप्रदेश में बीजेपी को 88 से 112 सीटें मिल सकती हैं।
कांग्रेस की तरफ से भी जीत का बड़ा दावा
कांग्रेस की तरफ से भी चुनावों में अपनी जीत का बड़ा दावा किया जा रहा है। रणदीप सिंह सुर्जेवाला ने ऐलान किया है कि 3 दिसंबर को उगते सूरज के साथ बीजेपी के बुरे शासन का अंत हो जाएगा। कांग्रेस को 135 से ज्यादा सीटें मिलेंगी और सत्ता में आते ही कांग्रेस अपने सारे वादे पूरे करेगी।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




