दिल्ली में हार के बाद सार्वजनिक तौर पर पहली बार भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्वीकार किया कि उनका दिल्ली चुनावों में 45 सीटें प्राप्त करने का आकलन गलत साबित हुआ।
उन्होंने कहा, ‘मेरा आकलन 45 सीटों का था। यह गलत साबित हुआ।’ शाह ने कहा भाजपा भले ही हार गई हो, लेकिन उसने ‘अपनी विचारधारा का विस्तार किया।’
उन्होंने अपने ईवीएम से करंट लगाने के बयान का तो बचाव किया लेकिन कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान की गईं कुछ टिप्पणियां अनुचित थीं।
राजधानी में टाइम्स नाऊ समिट में गुरुवार को उन्होंने कहा, ‘भाजपा ने उनसे (नेताओं के विवादित बयानों से) खुद को अलग किया था।’
उन्होंने कहा कि भाजपा दिल्ली विधानसभा में जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाएगी।
भाजपा की दिल्ली विधानसभा चुनावों में करारी हार हुई है। पार्टी को सिर्फ आठ सीटें मिली हैं, जबकि आप को 62 सीटों पर जीत मिली है।


Download Android App
Download iOS App



