नायडू ने पूर्व राष्ट्रपति कलाम को दी श्रद्धांजलि, बोले- उनके योगदान ने हमारी अंतरिक्ष क्षमताओं को मजबूत किया

Summary :

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने आज पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनके उत्कृष्ट योगदान ने भारत की रक्षा और अंतरिक्ष क्षमताओं को मजबूत किया है।

देश के 11वें राष्ट्रपति रहे और महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की आज जयंती है। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने आज एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनके उत्कृष्ट योगदान ने भारत की रक्षा और अंतरिक्ष क्षमताओं को मजबूत किया है। 
नायडू ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा, “पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को आज उनकी पुण्यतिथि पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। वह एक प्रतिष्ठित वैज्ञानिक, एक दूरदर्शी राजनेता और सबसे बढ़कर एक महान इंसान थे।” उपराष्ट्रपति ने कहा, “उनके उत्कृष्ट योगदान ने हमारी रक्षा और अंतरिक्ष क्षमताओं को मजबूत किया है। ”


डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपने ट्वीट में लिखा, ‘डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी ज्ञान व कर्मठता के अद्वितीय प्रतीक थे, जिन्होंने अपने जीवन का क्षण-क्षण भारत को सशक्त बनाने में लगाया। उन्होंने देश के युवाओं को सदैव नया सोचने व करने के लिए प्रेरित किया। उनका सादगी व आदर्शों से परिपूर्ण जीवन हमें सदैव राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा। 


पूर्व राष्ट्रपति कलाम परमाणु वैज्ञानिक, लेखक, कवि और शिक्षाविद थे। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और 27 जुलाई 2015 को 83 वर्ष की आयु में निधन होने तक देश की सेवा की थी। परमाणु विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए कलाम को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था और उन्हें जनता के राष्ट्रपति के रूप में जाना जाता है।

Desk Team