राज्यसभा में बोले नकवी-हम एक-दूसरे के विचारों के विरोधी हो सकते हैं लेकिन दुश्मन नहीं

Summary :

राज्यसभा में सदन के उपनेता मुख्तार अब्बास नकवी ने गुरुवार को कहा कि सदन में लोगों से एक – दूसरे के विचारों के विरोधी हो सकते हैं लेकिन एक दूसरे के दुश्मन नहीं है।

राज्यसभा में सदन के उपनेता मुख्तार अब्बास नकवी ने गुरुवार को कहा कि सदन में लोगों से एक – दूसरे के विचारों के विरोधी हो सकते हैं लेकिन एक दूसरे के दुश्मन नहीं है।
राष्ट्र के निर्माण सभी का योगदान 
श्री नकवी ने सदन में सदस्यों के विदाई समारोह में कहा कि सदन के संचालन और राष्ट्र निर्माण में सभी का योगदान रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘ हम एक दूसरे के दुश्मन नहीं है। हमारे एक दूसरे के साथ जो भी मतभेद हैं और कामकाज और तौर तरीकों के लेकर हैं। लेकिन राष्ट्र के निर्माण सभी का योगदान हैं।
सभी का समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान 
नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद मोदी से मिलना सबसे आसान हैं। विपक्ष के कई सदस्य यह मानते हैं और उनका यह अनुभव भी है। प्रधानमंत्री से कोई भी सदस्य कभी भी अपने क्षेत्र या निजी समस्या को लेकर मिल सकता है। श्री नकवी ने सेवानिवृत्त हो रहे सभी सदस्यों को शुभकामनायें दी और कहा कि सभी का समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Desk Team