असम और मिजोरम सीमा पर हिंसक झड़पों में असम पुलिस के पांच जवानों के मारे जाने को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह लोगों के जीवन में नफरत और अविश्वास रोपकर देश को विफल कर चुके हैं। जिसपर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नकवी ने कहा कि राहुल गांधी कब से सर्टिफिकेट देने लगे हैं।
राहुल गांधी द्वारा अमित शाह को लेकर किए ट्वीट पर नकवी ने कहा कि वो (राहुल गांधी) कब से सर्टिफिकेट देने लगे। अभी भी सामंती सुरूर और सत्ता का गुरूर इनके सिर चढ़कर बोल रहा है। बता दें कि राहुल गांधी ने कहा, मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना। मुझे उम्मीद है कि घायल जल्द ही ठीक हो जाएंगे। एचएम (गृह मंत्री) ने लोगों के जीवन में नफरत और अविश्वास बोकर देश को फिर से विफल कर दिया है। भारत अब इसके भयानक परिणाम भुगत रहा है।
गौरतलब है कि दो पूर्वोत्तर राज्यों के बीच उत्सव सीमा विवाद सोमवार को एक खूनी संघर्ष में असम पुलिस के पांच जवान मारे गए और मिजोरम के साथ राज्य की संवैधानिक सीमा की रक्षा करते हुए 50 से अधिक घायल हो गए। असम सरकार के एक बयान में कहा गया है कि पांच कर्मियों की मौत हो गई – जिनकी पहचान सब इंस्पेक्टर स्वप्न रॉय और कांस्टेबल लिटन सुक्लाबैद्य, एम.एच. बरभुइया, एन हुसैन और एस बरभुइया के तौर पर की गई है।


Download Android App
Download iOS App



