राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इस समय जम्मू-कश्मीर के दौरे पर है। मंगलवार को राष्ट्रपति को सेना के शीर्ष अधिकारियों ने राज्य और सीमाओं पर आंतरिक सुरक्षा की स्थिति के बारे में विस्तार से अवगत कराया।
यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने को दी है। कोविंद ने राजभवन में एकीकृत मुख्यालय के सदस्यों से बातचीत की। बैठक में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उत्तरी सेना कमांडर, जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) 15 कोर, मुख्य सचिव एके मेहता, प्रमुख सचिव गृह शालीन काबरा, पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह, आईजीपी कश्मीर विजय कुमार, सीआरपीएफ, बीएसएफ और कश्मीर में तैनात विभिन्न खुफिया एजेंसियों के प्रमुख इसमें शामिल हुए।
सदस्यों ने राष्ट्रपति को नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) की स्थिति के बारे में अवगत कराया। सूत्रों ने बताया कि कोविंद को किसी भी ड्रोन हमले को विफल करने के लिए किए गए उपायों के बारे में भी जानकारी दी गई। विशेष रूप से जम्मू क्षेत्र में जहां हाल ही में एक बारुदी सुरंग से लैस ड्रोन को मार गिराया गया था। करीब 90 मिनट तक चली बैठक में भारतीय सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर ने जम्मू-कश्मीर में सफल आतंकवाद विरोधी अभियानों के बारे में भी जानकारी दी।


Download Android App
Download iOS App



