Narad Rai:समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री नारद राय ने सपा का हाथ छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं। इसके साथ पार्टी छोड़ने के बाद राय ने भाजपा को समर्थन देने का ऐलान भी किया है।
Highlights
. सपा को लगा एक और बड़ा झटका
. पूर्व मंत्री Narad Rai बीजेपी में हुए शामिल
. राय ने भाजपा को समर्थन देने का ऐलान भी किया है।
Narad Rai बीजेपी में हुए शामिल
समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री नारद राय( Narad Rai) ने सपा का हाथ छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं। इसके साथ पार्टी छोड़ने के बाद राय ने भाजपा को समर्थन देने का ऐलान भी किया है। वहीं “यूपी तक” की मानें तो 30 मई को नारद राय बलिया में गृहमंत्री अमित शाह की सभा में बीजेपी का दामन थामने वाले हैं। इसके साथ ही नारद राय ने कहा कि जिस तरह अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव को धोखा दिया उसी तरह अखिलेश ने उन्हें भी नहीं पूछा।
Narad Rai ने क्या कहा?
नारद राय( Narad Rai) ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मुझे पिछले सात सालों से लगातार बेइज्जत किया जा रहा है। अखिलेश यादव ने 2017 में मेरा टिकट काट दिया और 2022 में टिकट तो दिया लेकिन मेरे हारने का इंतजाम भी किया। इसके साथ ही राय ने अमित शाह के साथ मुलाकात की जो तस्वीर पोस्ट की है उसमें सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर भी नजर आ रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App




