Narendra Modi: पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- भारत की बंदरगाह क्षमता आठ साल में दोगुनी हुई

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि देश की बंदरगाह क्षमता पिछले आठ वर्षों में दोगुनी हो गई है। इसके साथ ही उन्होंने जोर दिया कि आधुनिक भारत के निर्माण के लिए बुनियादी ढांचे का विकास अहम है।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि देश की बंदरगाह क्षमता पिछले आठ वर्षों में दोगुनी हो गई है। इसके साथ ही उन्होंने जोर दिया कि आधुनिक भारत के निर्माण के लिए बुनियादी ढांचे का विकास अहम है।
 मोदी ने यह भी कहा कि उन्हें प्रसन्नता है कि कर्नाटक में डबल इंजन
प्रधानमंत्री मोदी ने यहां एक जनसभा में विभिन्न विकास पहलों की शुरुआत के मौके पर कहा कि एक विकसित भारत के लिए विनिर्माण क्षेत्र और ‘मेक इन इंडिया’ का विस्तार किए जाने की जरूरत है।उन्होंने सरकार द्वारा बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर दिए जाने का जिक्र किया।  मोदी ने यह भी कहा कि उन्हें प्रसन्नता है कि कर्नाटक में डबल इंजन की सरकार लोगों की जरूरतों और आकांक्षाओं को तेजी से पूरा करने के लिए काम कर रही है।
pm narendra modi tells when 6g service will start in india - India Hindi  News - पीएम नरेंद्र मोदी ने बताया, देश में कब से शुरू होगी 6 जी सर्विस,  कहा- काम
 मोदी ने न्यू मंगलुरु बंदरगाह प्राधिकरण द्वारा शुरू किए गए बर्थ
प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में ‘रिमोट कंट्रोल’ के जरिए करीब 3,800 करोड़ रुपये की मशीनीकरण और औद्योगीकरण परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मोदी ने न्यू मंगलुरु बंदरगाह प्राधिकरण द्वारा शुरू किए गए बर्थ (जहाज के रुकने के स्‍थान) नंबर 14 के मशीनीकरण के लिए 280 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजना का उद्घाटन किया। उन्होंने बंदरगाह प्राधिकरण द्वारा शुरू की गई करीब 1,000 करोड़ रुपये की पांच परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी।

Desk Team