रुबीना दिलैक टीवी की सबसे पसंदीदा बहुओ में से एक है। वही अब धीरे- धीरे रुबीना अपनी इस इमेज को भी चेंज करती जा रही है। डेली सोप्स के बाद अब रुबीना रियलिटी शोज करके अपनी असली पहचान बना रही है। असल ज़िन्दगी में रुबीना बहु वाली इमेज से बिल्कुल अलग है और लोग उन्हें इसीलिए खूब पसंद करते है। शायद यही कारण है कि वो बिग बॉस जैसा बड़ा रियलिटी शो इतनी आसानी से जीत गई।

लेकिन बावजूद इसके रुबीना को कमजोर और नाजुक जैसी बातें सुननी पड़ी, जिस पर अब रुबीना ने रिएक्ट किया है और ऐसा कहने वालों को मुंह तोड़ जवाब दिया है। आपको बता दे, रुबीना बैक-टू-बैक शोज में नजर आ रही हैं। खतरों के खिलाड़ी 12 में नजर आने के बाद अब रुबीना डांस रियलटी शो झलक दिखला जा 10 में दिखाई देंगी। जहां वे स्टंट के बाद डांस का जलवा बिखेरने वाली है।

रुबीना दिलैक इन दिनों झलक दिखला जा 10 को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। शो का प्रीमियर इस शनिवार यानी 3 सितंबर को होगा। इस बीच खुद को नाजुक कहे जाने वाले कमेंट का जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा, “अगर मैं नाजुक होती, तो मैं बैक-टू-बैक शोज कैसे करती?”

“तनाव और संघर्ष सब आपके दिमाग में है, अगर आप वास्तव में अपने काम को पसंद करते हैं, तो यह कभी भी थका देने वाले नहीं होगा। ऐसा कहकर, कभी-कभी यह बहुत मुश्किल हो जाता है। मैं केप टाउन से वापस आई और तुरंत झलक दिखला जा के लिए रोजाना 4-5 घंटे के लिए प्रैक्टिस करनी शुरू कर दी, शरीर कभी-कभी हार मान लेता है लेकिन शो कभी नहीं रुकता और अगर आप किसी चीज को लेकर पैशेनेट हैं तो आप इसे जरुर करेंगे फिर रास्ते में चाहे कुछ भी आए।”

बता दें कि झलक दिखला जा लगभग पांच सालों के बाद टीवी पर वापसी कर रहा है। झलक के सीजन 10 में इस बार एक नई जज की एंट्री हुई है जो खुद भी बतौर कंटेस्टेंट शो का हिस्सा रह चुकी हैं। इस बार करण जौहर और माधुरी दीक्षित के जज पैनल को डांसिंग डीवा नोरा फतेही ज्वाइन करेंगी।


Download Android App
Download iOS App



