लखनऊ : प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी के हमशक्ल अभिनंदन पाठक बुधवार को लखनऊ के कांग्रेस ऑफिस पहुंचे। अभिनंदन पाठक (डुप्लीकेट मोदी) बीजेपी से खफा दिखाई दिए और वह कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं। उन्होंने कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में वह कांग्रेस की ओर से बीजेपी के खिलाफ प्रचार करेंगे। आपको बता दें कि पाठक ने पूर्व में खुद को पीएम का छोटा भाई बताया था। बीते साल फरवरी में उन्होंने केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया से वाराणसी से पर्चा भरा था।
साथ ही कहा था कि अगर बड़ा भाई पीएम है, तो वह भी सीएम बनेंगे। ‘टीओआई’ के मुताबिक, बुधवार (तीन अक्टूबर) को लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (यूपीसीसी) के मुख्यालय में उन्हें टहलता देख कांग्रेस के कार्यकर्ता भ्रमित हो गए। वे कुछ क्षणों के लिए पाठक को असल पीएम समझ बैठे। हालांकि, उन्हें बाद में इस बात का अंदाजा हो गया कि वह पीएम मोदी नहीं बल्कि उनके हमशक्ल हैं।


Download Android App
Download iOS App



