एनसीएपी का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर प्रदूषण की समस्या से निपटना : प्रकाश जावड़ेकर

Summary :

पर्यावरण और वन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर प्रदूषण की समस्या से निपटना है।

पर्यावरण और वन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (Prakash Javadekar) ने शुक्रवार को (यानी आज) कहा कि राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर प्रदूषण की समस्या से निपटना है और शहरों से इस मुद्दे पर ध्यान देने के लिए योजनाएं तैयार करने को कहा गया है। 

कोरोना वायरस : ईरान से लौटा 44 भारतीय श्रद्धालुओं का दूसरा दल

उन्होंने लोकसभा में एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि एनसीएपी में शहर-केंद्रित योजनाओं का विचार है। जावड़ेकर ने कहा, ‘‘हर शहर में अलग अलग प्रदूषण वाले तत्व होते हैं और उनके स्रोत भी विभिन्न तरह के होते हैं।’’ 
उन्होंने एक अन्य पूरक प्रश्न के उत्तर में कहा कि देश में जलाशय इसलिए प्रदूषित हैं क्योंकि 70 प्रतिशत सीवेज बिना शोधन के उनमें जाता है। 

Desk Team