NCP प्रमुख शरद पवार ने की PM मोदी से मुलाकात, जानिए दोनों नेताओं के बीच क्या बातचीत हुई

Summary :

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी से शरद पवार ने ये मुलाकात संसद भवन परिसर स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में की।

महाराष्ट्र की सियासत इस समय काफी सुलगी हुई है। ऐसे में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी से शरद पवार ने ये मुलाकात संसद भवन परिसर स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में की। दोनों नेताओं के बीच लगभग 20 मिनट तक बातचीत हुई।  
वहीं, इसमें खास बात यह है कि यह मुलाकात आमने-सामने थी। बैठक में कोई अन्य नेता मौजूद नहीं था। राज्य में वर्तमान राजनीतिक स्थिति और सत्ताधारी दल और विपक्ष के बीच चल रही दरार को देखते हुए इस मुलाकात का समय महत्वपूर्ण है।  
मुलाकात के बाद बोले पवार  
पीएम मोदी से मुलाकात के बाद शरद पवार  ने कहा, शिवसेना नेता संजय राउत पर ईडी की कार्रवाई के बारे मैंने प्रधानमंत्री से बात की। अगर केंद्रीय एजेंसी इस तरह के कदम उठाती है तो उन्हें इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। वे सरकार के खिलाफ बोलते हैं इसीलिए उनपर कार्रवाई की जा रही है। 
ईडी की कार्रवाई पर हुई चर्चा?  
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राज्य में शिवसेना नेता संजय राउत के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दादर में उनकी अलीबाग की जमीन और फ्लैट को जब्त कर लिया। उसके बाद बुधवार को पवार और मोदी के बीच हुई मुलाकात ने तरह-तरह की राजनीतिक चर्चाओं को हवा दे दी है। एक दिन पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी शरद पवार से मुलाकात की थी। उसके बाद बुधवार को पवार ने सीधे मोदी से मुलाकात की है।  
पवार ने अपने आवास पर सभी नेताओं के साथ किया था डिनर 
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री से मुलाकात से ठीक एक दिन पहले शरद पवार ने अपने आवास पर मंगलवार रात महाराष्ट्र से जुड़े तमाम पार्टियों के नेताओं के लिए रात्रिभोज आयोजित किया था। इस रात्रिभोज में एसीपी, बीजेपी, शिवसेना और कांग्रेस के भी महाराष्ट्र से जुड़े तमाम नेता मौजूद रहे। इस हिसाब से भोज में चारों पार्टियों के विधायक और कुछ चुनिंदा सांसद शामिल हुए।  
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, सांसद संजय राउत, सुप्रिया सुले, सुनील तटकरे, डॉ. फौजिया खान, विनायक राउत, श्रीनिवास पाटिल, डॉ. अमोल कोल्हे, श्रीकांत शिंदे, ओमराजे निंबालकर आदि। सांसद सामने आए हैं। विधान सभा के उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल, विधान परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. नीलम गोरहे, कृषि मंत्री दादाजी भूसे, रोहित पवार, अदिति तटकरे, सुनील शेल्के, जीशान सिद्धिकी, अनिकेत तटकरे, डॉ. प्रज्ञा सातव और भाजपा विधायक भी मौजूद रहे।

Desk Team