मीरा राजपूत ने बनाया शाहिद कपूर की एक्टिंग का मज़ाक, कह डाली ये बात

Summary :

दोनों का एक लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। मीरा राजपुत ने शाहिद कपूर का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें मीरा, शाहीद कपूर का मज़ाक बनाती हुई दिखाई दे रही है।

बॉलीवुड के क्युट कपल शाहिद कपूर और मीरा राजपूत अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक-दूसरे के बारे में रोमांटिक पोस्ट शेयर करते रहते हैं। साथ ही एक दूसरे को रोस्ट करते हुए तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करते है। दोनों का एक लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। मीरा राजपुत ने शाहिद कपूर का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें मीरा, शाहीद कपूर का मज़ाक बनाती हुई दिखाई दे रही है।
वीडियो में शाहिद कपूर एक चेयर पर बैठे नज़र आ रहे हैं और बड़े फनी अंदाज में एक्टिंग करते हुए अपनी पत्नी से कह रहे हैं, ‘तुम सब… तुम सब, जो भी मेरा इंसल्ट करते हो, ये मुझे काफी अंदर तक चोट पहुंचाता है, लेकिन मैं कहता हूं, नहीं, अपना टाइम आएगा।’ इसके बाद वो अपनी आने वाली फिल्म ‘जर्सी’ की तरफ इशारा करते हुए कहते हैं मीरा को हेलीकॉप्टर शॉट दिखाते हैं।
वहीं, इस वीडियो को शेयर करते हुए मीरा ने कैप्शन में लिखा है, ‘इसे ऑस्कर पकड़ा दो कोई’। मीरा के शेयर करते ही शाहिद का ये वीडियो अब इंटरनेट पर छा चुका है। फैंस को उनका ये वीडियो बहुत पसंद आ रहा है, खासकर शाहिद का फनी अंदाज। फैंस कमेंट करते हुए इस वीडियो को ‘स्वीट, फनी और क्यूट’ बता रहे हैं।

साथ ही आपको ये भी बता दें, शाहिद की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जर्सी’ इसी महीने 14 तारीख को रिलीज़ होने वाली है। और इस बार बॉक्स ऑफिस पर शाहिद की टक्कर यश से होने वाली है, क्योंकि यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘केजीएफ 2’ भी इसी दिन रिलीज़ होगी। वहीं, इससे पहले जहां शाहिद की फिल्म ‘कबीर सिंह’ जबरदस्त हिट हुई थी, तो यश की ‘केजीएफ’ के पार्ट 1 ने भी बॉक्स ऑफिस पर हंगामा मचा दिया था। इसलिए अभी ये कहना मुश्किल होगा कि किसका दबदबा ज्यादा रहेगा।

Desk Team