एनआईए ने मंगलवार को जाली दस्तावेजों के आधार पर आईएसआईएस के एक हमदर्द को पासपोर्ट हासिल करने में मदद करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है।
एजेंसी ने बताया कि उसने तमिलनाडु में तंजावुर के रहने वाले शफीक अहमद (30) को गिरफ्तार किया और मंगलवार को यहां एक विशेष अदालत में पेश किया।
मोदी द्वारा बिना पुख्ता सबूतों के आतंकवाद का आरोप लगाना अनुचित : सीताराम येचुरी
एनआईए ने एक बयान में कहा कि अहमद मामले में कथित साजिशकर्ता है और उसने वीके शाहजहां उर्फ शाहजहां वेल्लूवा कैंडी को जाली कागजात के आधार पर मोहम्मद इस्माइल मोइनुद्दीन के नाम से पासपोर्ट हासिल करने में मदद की थी।
शाहजहां, इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एडं सीरिया का कथित हमदर्द है और आईएसआईएस से संबंधित गतिविधि के मामले में तुर्की से निर्वासित करने के बाद केंद्रीय एजेंसी ने उसे पिछले साल जुलाई में गिरफ्तार किया था।
एनआईए ने शाहजहां और उसके कथित साथी मोहम्मद मुस्तफा के खिलाफ गत वर्ष आरोपपत्र दायर किया था।


Download Android App
Download iOS App



