बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रिय राजमार्ग व परिवहन मंत्री भी कोरोना के शिकार हो गए है। कोरोना की चपेट में आने के बाद नितिन गड़करी इसकी जानकारी खुद अपने ट्वीटर हैंड़ल से दी है। अभी केंद्रिय मंत्री में कोरोना के हल्के लक्षण हैं, जिन्हें आसानी से मात दी जा सकती हैं।
केंद्रिय मंत्री ने अपने ट्वीटर हैंड़ल पर लिखा हैं कि मैंने आज हल्के लक्षणों के साथ कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया हूं. सभी जरूरी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और मैं होम क्वारंटाइ में हूं. मेरे संपर्क में आए लोगों से अनुरोध करता हूं कि खुद को आइसोलेट कर अपनी जांच कराए। यह कोई पहली मर्तबा नही हैं कि केंद्रिय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी कोरोना के शिकार हुए हैं इससे पहले वो सितंबर २०२१ में कोरोना की चपेट में आ गये थे।
इससे इतर देखे तो बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व कोरोना से ग्रस्त हो गया हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी कोरोना के संक्रमित हो गये थे। और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी कोरोना से संक्रमित हो गए थे। वह भी फिलहाल होम क्वारंटाइन में रहकर अपना इ्लाज करा रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



