दिल्ली से लखनऊ के बीच सरकार ने ग्रीन एक्सप्रेस-वे बनाए जाने का ऐलान किया है। एक्सप्रेस-वे के बनने के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचने में सिर्फ साढ़े तीन घंटे का ही समय लगेगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को इसकी घोषणा की।
नितिन गडकरी ने बताया कि दिल्ली-लखनऊ ग्रीन हाईवे के पहले चरण के तहत कानपुर से लखनऊ के बीच सड़क निर्माण के लिए अगले 10 दिनों में भूमि पूजन किया जाएगा। इस हाईवे के तैयार हो जाने के बाद कानपुर से लखनऊ पहुंचने में केवल 40 मिनट का समय लगेगा।
उन्होने बताया कि दिल्ली से गाजियाबाद के बीच का काम पूरा हो चुका है और कानपुर से गाजियाबाद के बीच ग्रीन हाईवे बनाने को लेकर अध्ययन जारी है। गडकरी ने दावा किया कि इस तरह से जब दिल्ली से लेकर लखनऊ के बीच यह नया ग्रीन हाईवे बनकर तैयार हो जाएगा, तो इसकी दूरी महज साढ़े तीन घंटे की ही रह जाएगी।
भारत बंद के संबंध में कोई घोषणा नहीं, लॉकडाउन के ऐलान की खबर फर्जी : सरकार
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण और गाजियाबाद के डासना में इंटिग्रेटेड कमांड कंट्रोल रूम का उद्घाटन करने के साथ-साथ प्रदेश की जनता को करोड़ो रुपये की अन्य परियोजनाओं की सौगात देने के लिए उत्तर प्रदेश पहुंचे नितिन गडकरी ने प्रदेश की जनता को भविष्य में भी कई सौगातें देने का ऐलान किया।
उन्होने दावा किया अगले 5 वर्षों के अंदर उत्तर प्रदेश में भी अमेरिका और यूरोपीय स्टैंडर्ड की सड़कें बनने लगेंगी। इसके साथ ही उन्होने वादा किया कि उनका मंत्रालय अगले 5 वर्षों में 5 लाख करोड़ रुपए के नए काम प्रदेश में करने जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



