केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) 3 दिवसीय यात्रा पर ऑस्ट्रेलिया (Australia) जाएंगे। केंद्रीय मंत्री के कार्यालय ने मंगलवार को एक ट्वीट में यह जानकारी दी।
अन्य कार्यक्रमों में भी होंगे शामिल
ट्वीट में कहा गया है कि गडकरी, 20 से 22 अक्टूबर तक ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। गडकरी वहां ऑस्ट्रेलियाई सरकार के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वह न्यू साउथ वेल्स विश्वविद्यालय (University of New South Wales) द्वारा आयोजित ‘कैट्स वर्कशॉप’ की अध्यक्षता भी करेंगे। साथ ही वह अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।


Download Android App
Download iOS App



