प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 नवंबर को तेलंगाना के पेद्दापल्ली जिले के रामागुंडम में रामागुंडम फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल लिमिटेड (आरएफसीएल) के संयंत्र को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक राज्यमंत्री भगवंत खुबा ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि 2014 में मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद यहां से 225 किलोमीटर दूर रामागुंडम में विभिन्न कारणों से बंद हुए पांच यूरिया उत्पादन संयंत्र खोले गए हैं। खुबा ने कहा, ‘‘रामगुंडम फर्टिलाइजर्स ने पिछले साल व्यावसायिक उत्पादन शुरू किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 नवंबर को इसका शुभारंभ करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि आरएफसीएल संयंत्र की यूरिया की कुल सालाना उत्पादन क्षमता 12.7 लाख टन है।
केंद्रीय मंत्री के अनुसार, प्रधानमंत्री इस दौरान कुछ राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



