सरकार ने कहा है कि सोशल मीडिया पर देश भर में 31 दिसम्बर से भारत बंद यानी लॉकडाउन लगाने से संबंधित संदेश वायरल हो रहा है लेकिन यह फर्जी है तथा सरकार की ओर से ऐसी कोई घोषणा नहीं की गयी है। पत्र सूचना कार्यालय ने गुरूवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘ सोशल मीडिया पर वायरल एक फर्जी तस्वीर में दावा किया जा रहा है कि 31 दिसम्बर तक भारत बंद का ऐलान किया गया।
भ्रामक संदेशों और तस्वीरों को साझा न करें
पत्र सूचना कार्यालय ने कहा है कि केन्द, सरकार ने लॉकडाउन के संबंध में ऐसी कोई घोषणा नहीं की है। कृपया ऐसे भ्रामक संदेशों और तस्वीरों को साझा न करें। दरअसल देश में कोरोना की तीसरी लहर के संक्रमण के फैलने की आशंका को लेकर तरह तरह की अटकलें लगायी जा रही हैं। वह वायरल संदेश भी उसी कड़ में शरारती तत्वों की ओर से दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



