शिवसेना ने सोमवार को भाजपा से कहा कि वह राम मंदिर मुद्दे पर अपना रूख स्पष्ट करे और संसद में इस पर चर्चा करे। पार्टी ने राफेल सौदे को लेकर भी अपने गठबंधन सहयोगी पर निशाना साधा।
भाजपा पर निशाना साधते हुए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि उनकी पार्टी भगवान राम या अन्य किसी भी हिन्दू देवी-देवताओं के नाम पर कोई ‘जुमला’ नहीं चलने देगी। उन्होंने इसपर जोर दिया कि सत्ता में आने वाले अब कुंभकरण की भांति सो रहे हैं।
राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति सहित कई नेताओं ने दी क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं
सोलापुर की तीर्थ नगरी में लोगों को संबोधित करते हुए ठाकरे ने भाजपा के सहयोगियों से कहा कि वह राम मंदिर के मुद्दे पर अपना रूख स्पष्ट करें। ठाकरे पिछले ही महीने उत्तर प्रदेश के फैजाबाद स्थित अयोध्या गए थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस मुद्दे पर संसद में चर्चा करनी चाहिए।
उन्होंने कहा, ‘‘मैं भाजपा से एक बात कहना चाहता हूं, हम ‘अच्छे दिन’ और प्रत्येक व्यक्ति को 15 लाख रुपये के जुमले पर आपको माफ कर सकते हैं। लेकिन अगर आप हमारी आस्था और भगवान के नाम पर एक और जुमला दिया, तो हम आपको माफ नहीं करेंगे। ’’
UP के कैबिनेट मंत्री ने हनुमान को बताया खिलाड़ी, कहा-कुश्ती भी लड़ते थे
ठाकरे ने कहा, ‘‘हम भगवान राम और अन्य किसी भी हिन्दू देवी-देवता के नाम पर आपको कोई झूठा वादा नहीं करने देंगे।’’ उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना उन जुमलों का पर्दाफाश करेगी।


Download Android App
Download iOS App



