सहिष्णुता भारतीय संस्कृति का महत्त्वपूर्ण अंग है : गडकरी

Summary :

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने यहां सोमवार को कहा कि सहिष्णुता भारतीय संस्कृति का महत्त्वपूर्ण अंग है जिसने कई देशों से पलायन करके आये लोगों को

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने यहां सोमवार को कहा कि सहिष्णुता भारतीय संस्कृति का महत्त्वपूर्ण अंग है जिसने कई देशों से पलायन करके आये लोगों को अपने यहां आसरा दिया है।

मंत्री का बयान ऐसे समय में आया है जब देश में भीड़ हिंसा पर नसीरुद्दीन शाह के बयान को लेकर चर्चा गर्म है।

खुफिया ब्यूरो के 31वें व्याख्यानमाला को संबोधित करते हुये गडकरी ने कहा कि एकता और विविधता भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग हैं। मंत्री ने कहा कि सामाजिक-आर्थिक बदलाव के लिए राजनीति एक माध्यम है।

Desk Team