राहुल गांधी संसद में अब वापस लौट आए हैं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा वायनाड के सांसद राहुल गांधी की 2 साल की सज़ा पर रोक लगा दी गई है। जिसके बाद ही राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता बहाल कर दी गई। इस समय संसद में काफी महत्वपूर्ण सत्र चल रहा है जहां संसद में हर दिन नए-नए विधेयक लाए जाते हैं तो वही दूसरी ओर केंद्र सरकार के खिलाफ विपक्षी गठबंधन अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में जुट गई है। और आज अविश्वास प्रस्ताव पर सदन में चर्चा होने वाली है।
12 बजे शुरू होगी अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा
आज 9 अगस्त के दिन 12 बजे अविश्वास प्रस्ताव को लेकर लोकसभा में चर्चा होगी। बता दें की ये दूसरी बार होगा जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। आज की होने वाली इस चर्चा की शुरुआत राहुल गाँधी ही करने वाले हैं। 12 बजे से लेकर 7 बजे तक ये चर्चा शुरू होगी। विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव लाने का एक ही मकसद है की पीएम मोदी को मणिपुर हिंसा को लेकर सदन में बयान देना है। आज की होने वाली इस चर्चा के बाद 10 अगस्त के दिन पीएम मोदी इसका जावाब देने वाले हैं। आज की ये अविश्वास प्रस्ताव की चर्चा काफी अहम रहने वाली है, क्योंकि पिछली बार अविश्वास प्रस्ताव लाने पर राहुल गाँधी ने प्रधानमन्त्री को गले लगाया था। लेकिन इस बार देखना ये होगा की इस चर्चा के बीच राहुल गांधी का दूसरा कदम क्या रहेगा।
केंद्रीय गृह मंत्री भी करेंगे चर्चा में हस्तक्षेप
अविश्वास प्रस्ताव को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी हस्तक्षेप करेंगे। अगर अविश्वास प्रस्ताव की बात करें तो तो मणिपुर में हुए वायरल वीडियो को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार को घेरे में लेना चाहती है। और पीएम मोदी से इस मुद्दे को लेकर जवाब मांगना चाहती है। रिपोर्ट की माने तो आज अविश्वास चर्चा होने के बाद 10 अगस्त के दिन पीएम मोदी शाम 4 बजे अपना बयान दे सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



