भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि भारत के ‘कम्पोजिट कल्चर’ (मिलीजुली संस्कृति) के खिलाफ कोई भी ‘साइबर क्रिमिनल कम्युनल कांस्पीरेसी’ कामयाब नहीं होगी।
श्री नकवी ने सोमवार को यहाँ सोशल मीडिया एप पर केंद, सरकार की कार्रवाई के सम्बन्ध में पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कहा कि भारत में महिलाओं के खिलाफ साइबर आपराधिक साम्प्रदायिक साजिश बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि जो भी लोग ऐसी साजिश में लिप्त हैं उनके खिलाफ सख्त कारवाई की जा रही है। ऐसे लोग जल्द ही बेनक़ब होंगें।
श्री नकवी ने कहा कि इस तरह के कुछ शैतानी मानसिकता वाले लोग भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने की साजिश की कोशिश समय-समय पर करते रहते हैं लेकिन भारत की समृद्ध समावेशी संस्कृति-संस्कार ऐसे साजिशी सिंडिकेट को सफल नहीं होने देता।


Download Android App
Download iOS App



