तीनों राज्यों में किसी को भी जनादेश हड़पने का प्रयास नहीं करना चाहिए – चिदंबरम

Summary :

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में सरकार बनाएगी और किसी को भी उनका जनादेश हड़पने

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में सरकार बनाएगी और किसी को भी उनका जनादेश हड़पने का प्रयास नहीं करना चाहिए।

सिलसिलेवार ट्वीट में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि समूचे देश ने संविधान और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश के मतदाताओं को मुबारकवाद दी है।

कमलनाथ ने राज्यपाल को भेजा पत्र , MP में सरकार बनाने का किया दावा, राज्यपाल ने दिया ये जवाब !

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस तीनों राज्यों में सरकार बनाएगी। ना तो भाजपा को और ना ही राज्यपालों को, किसी को भी तीनों राज्यों में जनादेश हड़पने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। भाजपा को अपनी हार स्वीकार करनी चाहिए।’’

congress_bjp
चिदंबरम ने कहा कि सबके लिए एक सीख है। कठिन मेहनत को कम करके मत आंकिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हार नहीं मानी। भाजपा के धन और सत्ता बल के खिलाफ उन्होंने लड़ाई लड़ी और उन्हें जीत मिली।

Desk Team