कोरोना वायरस (कोविड-19) को लेकर पूरा विश्व खौफज़दा है। विश्व की लगभग एक तिहाई आबादी आज घरों में बंद होने को मजबूर है। इसी बीच नोबेल पुरस्कार विजेता और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के बायोफिजिसिस्ट माइकल लेविट की भविष्वाणी लोगों में राहत की खबर दे सकती है। लेविट ने जल्द ही इस महामारी के दुनिया से खत्म होने की बात कही है।
लॉस एंजेल्स टाइम्स से बातचीत में माइकेल ने कहा, असली स्थिति उतनी भयावह नहीं है जितनी आशंका जताई जा रही है। उन्होंने फरवरी महीने में लिखा था, हर दिन कोरोना के मामलों में कमी आएगी। इससे यह साबित होता है कि अगले सप्ताह में कोरोना वायरस से होने वाली मौत की दर घटने लगेगी। उनकी भविष्यवाणी के मुताबिक, हर दिन मौतों की संख्या में कमी आने लगी।
कोरोना को लेकर माइकल लेविट का कहना है कि दुनिया में कोरोना का कहर जल्द ही खत्म हो जाएगा, क्योंकि लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रही है और इसने एक बूस्टर शॉट दिया है जो इस समय महामारी से लड़ने के लिए आवश्यक है। हालांकि लेविट ने इससे पहले चीन में महामारी के बारे में भविष्यवाणी की थी कि चीन में यह महामारी विनाशकारी प्रकोप लेकर आएगी। माइकल ने कई अन्य हेल्थ विशेषज्ञों की भविष्यवाणी से पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी।
उन्होंने लगभग 80,000 मामलों और 3,250 मौतों की कुल संख्या के साथ फरवरी के मध्य की भविष्यवाणी की। “16 मार्च तक, चीन ने कुल 80,298 मामलों और 3,245 मौतों की गिनती की थी।” वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस से अब तक साढ़े चार लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और करीब 21 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं संक्रमण से प्रभावित एक लाख से अधिक लोग ठीक हो चुके है।


Download Android App
Download iOS App



