Novak Djokovic का धमाकेदार प्रदर्शन, Wimbledon 2025 के क्वार्टर फाइनल में मिली जगह

Summary :

Wimbledon 2025 : विंबलडन 2025 में एक बार फिर नोवाक जोकोविच का जलवा देखने को मिल रहा है। सर्बिया के दिग्गज टेनिस स्टार ने पुरुष सिंगल्स के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में शानदार वापसी करते हुए 11वीं वरीयता प्राप्त ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एलेक्स डि मिनोर को हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। 7 जुलाई को खेले गए इस मुकाबले में जोकोविच की शुरुआत हालांकि बेहद निराशाजनक रही। पहला सेट वो 1-6 से हार गए और लगने लगा कि उम्र और फिटनेस अब शायद उनकी राह में दीवार बन रही है। लेकिन जोकोविच ने एक बार फिर दिखाया कि…

Wimbledon 2025 : विंबलडन 2025 में एक बार फिर नोवाक जोकोविच का जलवा देखने को मिल रहा है। सर्बिया के दिग्गज टेनिस स्टार ने पुरुष सिंगल्स के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में शानदार वापसी करते हुए 11वीं वरीयता प्राप्त ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एलेक्स डि मिनोर को हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। 7 जुलाई को खेले गए इस मुकाबले में जोकोविच की शुरुआत हालांकि बेहद निराशाजनक रही। पहला सेट वो 1-6 से हार गए और लगने लगा कि उम्र और फिटनेस अब शायद उनकी राह में दीवार बन रही है। लेकिन जोकोविच ने एक बार फिर दिखाया कि क्यों उन्हें टेनिस इतिहास का सबसे महान खिलाड़ी माना जाता है। उन्होंने अगला सेट 6-4 से जीतकर मैच में बराबरी कर ली और इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। तीसरा और चौथा सेट भी उन्होंने 6-4, 6-4 से जीतकर मुकाबला अपने नाम किया।

यह जीत जोकोविच के लिए कई मायनों में खास रही। एक तो उन्होंने अपने करियर का 63वां ग्रैंडस्लैम क्वार्टर फाइनल खेलना तय किया, जो एक ऐतिहासिक आंकड़ा है। इसके अलावा यह 16वीं बार होगा जब जोकोविच विंबलडन के क्वार्टर फाइनल तक पहुंचेंगे, जो इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में उनकी स्थिरता और उत्कृष्टता को दर्शाता है। नोवाक जोकोविच अब तक अपने करियर में 24 ग्रैंडस्लैम खिताब जीत चुके हैं, जिनमें से 7 बार उन्होंने विंबलडन ट्रॉफी अपने नाम की है। इस बार वह आठवीं बार यह खिताब जीतने के इरादे से कोर्ट पर उतर रहे हैं।

 

अब जोकोविच का अगला मुकाबला 9 जुलाई को इटली के फ्लावियो कोबोली से होगा, जो वर्ल्ड रैंकिंग में फिलहाल 22वें स्थान पर हैं। यह मुकाबला रोचक होने की उम्मीद है, लेकिन जोकोविच जिस फॉर्म में हैं, उसे देखते हुए उन्हें हराना आसान नहीं होगा। वहीं दूसरी ओर, स्पेन के युवा खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुके हैं। वे 8 जुलाई को ब्रिटिश खिलाड़ी कैमरन नौरी के खिलाफ मुकाबला खेलेंगे। अगर जोकोविच और अल्कारेज दोनों अपने-अपने मुकाबले जीतते हैं, तो सेमीफाइनल में इन दो पीढ़ियों के बीच भिड़ंत देखने को मिल सकती है – एक तरफ अनुभव की मिसाल जोकोविच और दूसरी ओर नई ऊर्जा का प्रतीक अल्कारेज।

Juhi Singh