चीन से शुरू हुए कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी का प्रकोप भारत में भी पूरी तरह फैल चुका है। दिन-प्रतिदिन देश में संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। कोरोना के कहर को कम करने के लिए हर एहतियात कदम बरते जा रहे है लेकिन संक्रमितों का आंकड़ा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार तक भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 23000 को पार कर चुकी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े के अनुसार शुक्रवार को भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 23,077 तक पहुंच गई है वहीं अब तक 718 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 1684 और मौत के 37 नए मामले सामने आए हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े के मुताबिक 23077 मामलों में 17610 कोरोना के सक्रिय केस हैं और 4749 ऐसे मरीज हैं जिन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
गुरुवार की तुलना में संक्रमितों और मृतकों की संख्या में शुक्रवार को बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की जारी रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 32 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में फैल चुका है। इस वायरस का प्रकोप अनेक राज्यों में अधिक देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र कोरोना के सबसे प्रभावित राज्य के रूप में सामने आया है।
कर्मचारी के कोविड-19 संक्रमित होने पर फैक्ट्री सील नहीं की जाएगी, अफवाहों पर ध्यान न दें : गृह मंत्रालय
बता दें कि कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के तरफ से हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।इसका प्रकोप कम करने के लिए केंद्र सरकार के तरफ से 3 मई तक देशव्यापी लॉकडाउन जारी है। देशभर में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा संक्रमण वाले इलाकों में आवाजाही पर बंदिशों के साथ लोगों के लिए मास्क पहनना जरूरी कर दिया गया है। इसके अलावा सोशल डिस्टैन्सिंग का पालन करना भी अनिवार्य कर दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



