देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर पहुंची 511, महाराष्ट्र में सबसे अधिक मामले आए सामने

Summary :

कोरोना से महाराष्ट्र में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। देश में सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव महाराष्ट्र में ही हैं। यहां चार शहरों मुंबई, पुणे, नागपुर और पिंपरी-चिंचवाड़ में लॉकडाउन कर दिया गया है।

भारत में मंगलवार को कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामले बढ़कर 511 पहुंच गए है। वहीं मरने वालों का आंकड़े 10 पहुंच गया है। देश में वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। महाराष्ट्र का कोरोना वायरस से सबसे बुरा हाल है। राज्य में वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 101 पहुंच गई। वहीं केरल में 95 केस सामने आए हैं।
कोरोना से महाराष्ट्र में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। देश में सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव महाराष्ट्र में ही हैं। यहां चार शहरों मुंबई, पुणे, नागपुर और पिंपरी-चिंचवाड़ में लॉकडाउन कर दिया गया है। राज्य सरकार ने सभी स्कूल-कॉलेज, जिम और स्वीमिंग पूल बंद कर दिए गए हैं। निजी कक्षाएं, परीक्षाएं टालने का भी आदेश दिया गया है। 

कोरोना वायरस : सोनिया गांधी ने PM मोदी को पत्र लिखकर निर्माण क्षेत्र के कामगारों की मदद का किया आग्रह

देश के कई राज्यों और शहरों में एहतियात के तौर पर लोकडाउन और कर्फ्यू लगा दिया गया है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली, कर्नाटक, राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना और लद्दाख में अभी तक सबसे अधिक संक्रमण के मामले सामने आये हैं। कोरोना से महाराष्ट्र में दो, दिल्ली, कर्नाटक, बिहार, गुजरात,पंजाब, हिमाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल में एक-एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। 
विश्वभर में मंगलवार को कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 382,010 पहुंच गई है। वहीं 16,558 लोग वायरस के कारण अपनी गंवा चुके है। चीन से फैले इस खतरनाक वायरस ने विश्व के 195 देशों को अपनी चपेट में ले लिया है। सभी देश इस वायरस से निजात पाने के लिए उच्च स्तर पर बचाव के प्रयास कर रहे हैं। बावजूद इसके अभी तक कोई भी देश इसके इलाज़ का दावा नहीं कर सका है। 

Desk Team