देशभर में रामनवमी पर हुआ मामला अब केवल भारत ही नहीं दुनियाभर में फैल गया है। बता दें अब ये मामला मुस्लिम समुदायों तक जा पहुंचा गया है। सूत्रों के अनुसार भारत सरकार ने रामनवमी पर भारत में हुई हिंसा को लेकर इस्लामिक देशों के संगठन इस्लामिक सहयोग संगठन यानि कि OIC की टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने OIC को सांप्रदायिक मानसिकता और भारत विरोधी बताया है।

भारत को निशाना बना रहे दुनिया के इस्लामिक समुदाय
इतना ही नहीं भारत की यह कड़ी प्रतिक्रिया ऐसे समय में आई जब OIC सचिवालय ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा जिसमे कहा गया है कि भारत में रामनवमी के जुलूस के दौरान मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाना चिंताजनक है। सूत्रों के अनुसार भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने OIC की आलोचना करते हुए कहा कि “हम भारत के संबंध में ओआईसी सचिवालय द्वारा जारी किए गए बयान की कड़ी निंदा करते हैं। ओआईसी का यह बयान उनकी सांप्रदायिक मानसिकता और भारत विरोधी एजेंडे की एक और अभिव्यक्ति है”।
ऐसे ही इस्लामिक सहयोग संगठन ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा कि “OIC भारत के कई राज्यों में रामनवमी के जुलूसों के दौरान मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाने वाली हिंसा और तोड़फोड़ की गतिविधियों पर गहरी चिंता व्यक्त करता है। बिहारशरीफ में चरमपंथियों की भीड़। हिंदुओं ने मदरसों के अलावा पुस्तकालय को आग लगा दी। OIC हिंसा और बर्बरता के ऐसे कृत्यों की निंदा करता है। OIC भारतीय अधिकारियों से अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और देश में मुस्लिम समुदाय की सुरक्षा, अधिकार और सम्मान सुनिश्चित करने का आह्वान करता है। ” देखा जाए तो भारत ने संगठन के इस बयान की कड़ी निंदा की है जिसमें भारत के खिलाफ दुनियाभर में नफरत फैलाई जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



