गृह मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी, कहा- हनुमान जयंती पर माहौल बिगाड़ने वालों पर नजर रखें राज्य सरकारें

Summary :

गृह मंत्रालय ने हनुमान जयंती की तैयारी को लेकर सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी की है।बता दें इसके तहत राज्य सरकारों को कानून व्यवस्था बनाए रखने, त्योहार का शांतिपूर्ण पालन करने और समाज में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने वाले किसी भी कारक की निगरानी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

गृह मंत्रालय ने हनुमान जयंती की तैयारी को लेकर सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी की है।बता दें इसके तहत राज्य सरकारों को कानून व्यवस्था बनाए रखने, त्योहार का शांतिपूर्ण पालन करने और समाज में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने वाले किसी भी कारक की निगरानी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। हनुमान जयंती 6 अप्रैल को मनाई जाएगी। 
दरअसल, रामनवमी पर बिहार और पश्चिम बंगाल के कई जिलों में हिंसा के बाद से केंद्र सरकार पहले से ही अलर्ट मोड पर है. इसलिए पहले ही सभी राज्यों को त्योहार के दौरान कड़ी निगरानी के निर्देश दे दिए गए हैं. इस बार केंद्र किसी भी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं करेगी। 
Hanuman Jayanti 2023: हनुमान जयंती पर गृह मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी……….  कहा- माहौल बिगाड़ने वालों पर नजर रखें सभी राज्य सरकार – Ambikapurcity.com
रामनवमी पर शुरू हुई सांप्रदायिक हिंसाअब तक थमने का नाम नहीं ले रही है। इसका सबसे ज्यादा असर पश्चिम बंगाल के हुगली में देखने को मिला।अब भी पश्चिम बंगाल और बिहार के शहरों में हिंसा की आग रह-रहकर दोबारा भड़क रही है। हनुमान जयंती को लेकर गृह मंत्रालय का बड़ा कदम- सभी राज्यों को एडवाइजरी की  जारी, जानें क्‍या कहा...
उधर कलकत्ता हाईकोर्ट ने भी हनुमान जयंती को लेकर बुधवार को आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने बंगाल सरकार से कहा कि आप केंद्र सरकार से फोर्स मांगिए।अगर राज्य में पुलिस बल पर्याप्त नहीं है तो आप पैरामिलिट्री फोर्स की मदद ले सकते हैं। आखिरकार हम अपने नागरिकों की सुरक्षा चाहते हैं। 

Desk Team