भारत में कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन के मामले लगतार बढ़ते जा रहे हैं, ऐसे में केंद्र और राज्य सरकारें दोनों ही सख्त हो गयी हैं। देश में एकबार फिर पाबंदियों का दौर शुरू हो गया है, देश में इस खतरनाक और तेजी से फैलने वाले ओमीक्रॉन के 269 मामले सामने आ चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र और दिल्ली में सामने आए हैं। ओमीक्रॉन की राजधानी बनने लगी दिल्ली में कल ही नयी पाबंदियां लागू करते हुए क्रिसमस और न्यू ईयर के आयोजन पर बैन लगा दिया गया है।
जानें किन राज्यों में कितने ओमीक्रॉन मामलों की हुई पुष्टि
मुंबई में ओमीक्रॉन के बढ़ते खतरे के बिच 31 दिसंबर तक धारा 144 लागू की जा चुकी है, भारत के 16 राज्यों तक पहुंच चुका है वेरिएंट। देश में ओमीक्रॉन के कुल 269 मामलों की पुष्टि हुई है और 104 लोग रिकवर हुए हैं। अगर बात करें राज्यों की तो महाराष्ट्र में 62 मामले सामने आए और 35 लोगों की हुई रिकवरी, दिल्ली में 64 मामले सामने आए और 23 लोगों की हुई रिकवरी, तेलंगाना में 24 मामले, राजस्थान 21, कर्नाटक 19, केरल 15, गुजरात 14, जम्मू-कश्मीर 3, आंध्र प्रदेश 2, ओडिशा 2, उत्तर प्रदेश 2 , चंडीगढ़ 1, लद्दाख 1, तमिलनाडु 33, उत्तराखंड 1 और पश्चिम बंगाल में 1 केस सामने आए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने ओमीक्रॉन को लेकर दी चेतावनी
बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने ओमीक्रॉन को लेकर यह चेतावनी दी है कि वेरिएंट डेल्टा के मुकाबले 3 गुना तेजी से फैलता है इसलिए सभी को अपने और अपने परिजनों की सुरक्षा के लिए कड़ी सावधानी रखनी चाहिए। लेकिन देश में इस भयावह खतरे के बावजूद कहीं कोई सावधानी नहीं दिख रही। यही कारण है कि केंद्र ने भी राज्यों को फरवरी तक आने वाली तीसरी लहर रोकने के लिए चिट्ठी लिखी और कहा कि जिस जिले में 10 फीसदी से ज्यादा संक्रमण दर हो वहां कंटेनमेंट जोन बनाए जाएं और जरूरत पड़े तो रात्रि कर्फ्यू लगाया जाए। शादियों और अंतिम संस्कार में लोगों की संख्या कम करने के साथ-साथ बड़ी सभाओं में सख्त नियम लागू करने की सलाह दी गई है।
दिल्ली में जारी हुए गाइडलाइन्स
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने जिलाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि दिल्ली में क्रिसमस और नववर्ष के जश्न को लेकर कोई जमावड़ा न हो। साथ ही जिलाधिकारियों को दिल्ली के उन इलाकों की पहचान करने का निर्देश दिया, जहां कोविड-19 के तेजी से फैलने की आशंका है। इसके अलावा ये भी सुनिश्चित करने को कहा है कि दुकानों/कार्यस्थलों पर नो मास्क/नो एंट्री का सख्ती से पालन हो।
वैक्सीनेशन के बिना नहीं मिलेगी सार्वजनिक स्थलों पर एंट्री
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बुधवार को कहा कि 1 जनवरी से जिन लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी खुराक नहीं मिली है, उन्हें रेस्तरां, मॉल, बैंक और कार्यालयों जैसे भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी।
टीकाकरण सर्टिफिकेट के बिना पंजाब में नहीं मिलेगी सैलेरी
पंजाब सरकार ने राज्य में अपने सभी कर्मचारियों से कहा है कि यदि वह अपने टीकाकरण का सर्टिफिकेट नहीं दिखाएंगे तो उन्हें वेतन नहीं मिलेगा। सरकार ने कर्मचारियों से अपना सर्टिफिकेट नंबर ह्यूमन रिसोर्स पोर्टल (IHRMS) पर रजिस्टर करने को कहा है।
गुजरात सरकार क्र रही ओमीक्रॉन से निपटने की तैयारी
गुजरात में नए आइसोलेशन वॉर्ड बनाए जाने की शुरूआत हो गई है, जरूरी भी है, क्योंकि कोरोना से लड़ना है तो सावधानी और तैयारी बहुत जरूरी है।


Download Android App
Download iOS App



