विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बृहस्पतिवार को कहा कि 27 दिसंबर से दो जनवरी के दौरान इससे पिछले सप्ताह के मुकाबले कोरोना वायरस संक्रमण के नये वैश्विक मामलों में 71 फीसदी की वृद्धि देखी गई। जो अब तक की सबसे ज्यादा संक्रमण दर हैं। जबकि इसी अवधि में मौत के मामलों में 10 फीसदी की गिरावट रही।कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन को नए मामलों में वृद्धि के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है।
डब्ल्यूएचओ द्वारा जारी कोविड-19 के साप्ताहिक आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल अक्टूबर से संक्रमण के मामलों में क्रमिक वृद्धि के बाद वैश्विक स्तर पर 27 दिसंबर से दो जनवरी के सप्ताह के दौरान इससे पिछले सप्ताह की तुलना में संक्रमण के नए मामलों में 71 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की गई।इसी अवधि में संक्रमण के कारण मौत के मामलों में 10 फीसदी गिरावट रही। पिछले सप्ताह के दौरान दुनियाभर में संक्रमण के करीब 95 लाख नये मामले सामने आए जबकि 41,000 से अधिक मरीजों की मौत हो गई।आंकड़ों के मुताबिक, सभी क्षेत्रों में साप्ताहिक मामलों में वृद्धि देखी गई।
ओमीक्रोन से कराह रहा अमेरिका
WHO ने कहा हैं कि अमेरिका में सबसे ज्यादा वृध्दि देखी गई है। अमेरिका में ओमीक्रोन १०० प्रतिशत तेजी के साथ पांव पसार रहा हैं। पिछली बार भी अमेरिका कोरोना की दुसरी की मार झेल नही पाया था। इस बार फिर से अमेरिका उसी मुहाने पर आ खड़ा हुआ हैं। अमेरिका कोरोना में करीब अपने 7 लाख नागरिकों को गंवा चुका है। लेकिन ओमीक्रोन फिर से अमेरिका को अपनी जद में ले चुका हैं। जो अब अपना भयानक रूप लेने जा रहा हैं।


Download Android App
Download iOS App



